{"_id":"339a36653603f5730fd03760c4fb36ba","slug":"a-boy-going-to-jail-coz-of-eve-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अश्लील हरकत करने पर युवक को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील हरकत करने पर युवक को जेल भेजा
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा करने के दौरान युवती से अश्लील हरकत करना युवक को काफी महंगा पड़ गया। युवती के शिकायत करने पर छेड़खानी के आरोपी को जीआरपी ने पकड़कर जेल भेज दिया।
रविवार की रात अपलाइन पर जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में लखनऊ के सकरपुर सरैया निकट बक्शी का तालाब के रहने वाले संदीप विश्वकर्मा कहीं जा रहे थे। उसी बोगी में एक युवती अपनी बहन के साथ बैठी हुई थी। ट्रेन के हरदोई से छूटने के बाद संदीप ने युवती से कुछ अश्लील हरकत कर दी। युवती ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इस पर आरपीएफ स्टॉफ ने शहर के स्टेशन पर संदीप को करीब पौने 12 बजे उतार लिया और उसे जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही युवती की तहरीर पर रात करीब साढ़े 12 बजे संदीप के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही उसे गिरफ्तार करके सोमवार को जेल भेज दिया गया।