फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो गुटों में पथराव से सिपाही घायल, बछिया की मौत

दो गुटों में पथराव से सिपाही घायल, बछिया की मौत

Sat, 23 Mar 2019 01:08 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
दो गुटों में पथराव से सिपाही घायल, बछिया की मौत
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गांव नगला दमन में बुधवार की रात उधार की रकम को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर किसी बवाली ने फायर झोंक दिया। फायरिंग से कोई जख्मी नहीं हुआ, लेकिन पत्थर लगने से एक बछिया की मौत हो गई और सिपाही घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को नामजद करने के साथ 15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

इस मामले में रिपोर्ट कोतवाल संजय कुमार ने दर्ज कराई है। गांव के पप्पू सिंह ने कुछ समय पहले हरपाल सिंह को आलू खरीदने को तीन हजार रुपये दिए थे। त्योहार पर जरूरत होने पर पप्पू बुधवार रात करीब नौ बजे हरिपाल के घर तगादा करने गया। इस दौरान कहासुनी होने पर हरिपाल और उसके घरवाले पप्पू पर हमलावर हो गए। जान बचाने को पप्पू भाग खड़ा हुआ। बाद में दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू होने के साथ लाठी-डंडे चलने लगे। पत्थर लगने से मौके पर मौजूद अनूप पंडित की बछिया मर गई और आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां पहुंची डायल 100 पुलिस टीम ने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया। बवाल जारी रहने पर कोतवाल संजय कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। इस बीच एक पत्थर कोतवाल के हमराही दीपेंद्र के हाथ में लग गया। जब पुलिस ने बल प्रयोग कर हमलावरों को खदेड़ने का प्रयास किया तभी भीड़ से किसी ने फायर कर दिया। इस पर एक्शन मोड़ में आई पुलिस ने कड़े तेवर अपनाते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। पथराव में दो महिलाएं भी जख्मी हो गईं, लेकिन कोई भी जख्मी व्यक्ति थाने नहीं पहुंचा। कोतवाल ने पप्पू, अमरदीप, कुलदीप, अनूप पंडित, तौले, दिनेश, लल्लन, श्रीराम, हरिपाल, मुन्ना व कल्लू समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायर करने आदि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल के अनुसार नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और बछिया का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed