{"_id":"5b2a9f224f1c1bf86e8b8fe2","slug":"91529519906-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटनाइट खबर-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेटनाइट खबर-
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएफ कॉलेज क्लर्क के घर से लाखों की चोरी
भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे अलीगढ़
बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला महमंद जंगला में जीएफ कॉलेज के क्लर्क के बंद घर का चोरों ने मंगलवार रात ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों का जेवर चोरी कर लिया। परिजनों को जानकारी बुधवार शाम 7:30 बजे अलीगढ़ से लौटने पर हुई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जीएफ कॉलेज क्लर्क मोहम्मद तारूफ कुरैशी मंगलवार को परिवार के साथ अलीगढ़ में अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। मकान में ताला लगा हुआ था। रात में किसी समय चोर ताला तोड़कर उनके घर में घुस गए और यहां से 65 हजार रुपये की नकदी, सोने के हार तीन सेट, तीन जोड़ी पायलें, सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र आदि लगभग लाखों रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए। घर खाली होने की वजह से चोरों ने बड़े की आराम से घर के बक्से, अलमारी आदि सामान खंगाला। चोरी गए जेवरों में क्लर्क की बेटी शना का भी जेवर है। बुधवार शाम 7:30 बजे वापस आने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा है और दरवाजा बंद हैं। धक्का देकर अंदर घुसे तो घर में कमरे आदि के ताले टूट पड़े थे और नगदी व जेवर आदि सामान गायब था। मामले की जानकारी सदर बाजार पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली और चोरों का सुराग लगाकर जल्द चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया। वहीं इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि मकान बंद होने के कारण चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।