फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सट्टा कारोबार पर लगाम--

सट्टा कारोबार पर लगाम--

Mon, 14 Aug 2017 07:51 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
सट्टा कारोबार पर लगाम--
शाहजहांपुर। सट्टा किंग बेदी और उसके सहयोगी सिपाही हैदर की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के बाद बेेदी के राइट हैंड कहे जाने वाले अंडरग्राउंड हो गए हैं। बेदी और उनके गुर्गो से संबंध रखने वाले पुलिस कर्मियों की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक जिस पुलिस कर्मी की संलिप्तता उजागर होगी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सट्टा कारोबार पर लगाम कसने के साथ ही यह अब खुली तौर पर जाहिर हो चुका है कि बेदी ने अपने इस कारोबार को जमाने के लिए पुलिस कर्मियों का सहारा लिया था। इन पुलिस कर्मियों के सहारे जिले के अधिकारियों तक भी रुपया पहुंचता रहा है। कुछ अधिकारी ऐसे भी रहे जो साफ-स्वच्छ छवि के थे, उनके नाम पर भी वसूली होती रही। अब पोल खुलने के बाद जिन-जिन पुलिस कर्मियों के नाम सामने आ रहे हैं। उनकी कॉल डिटेल खंगालकर सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि उन पर भी ठोस कार्रवाई हो सके। सट्टा कारोबार के खिलाफ चले अभियान की पूरी मॉनीटरिंग आईजी व एडीजी कर रहे हैं। इससे उन पुलिस कर्मियों में हड़कंप है जो सट्टा किंग और उनके गुर्गों से संबंध बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed