फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पंप सेल्समैन से लूट के आरोपी चार बदमाश भेजे गए जेल

पंप सेल्समैन से लूट के आरोपी चार बदमाश भेजे गए जेल

Sun, 16 Jul 2017 06:22 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
पंप सेल्समैन से लूट के आरोपी चार बदमाश भेजे गए जेल
शाहजहांपुर/ खुटार। पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट के आरोपी चार बदमाशों का रविवार को पुलिस ने चालान कर दिया। उनसे लूट की रकम, तीन बाइक, तमंचा आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

13 जुलाई को खुटार के गांव लक्ष्मीपुर स्थित अंकित फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन सुनील कुमार से बदमाशों ने 1.37 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को एएसपी सुभाष कुमार शाक्य ने घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि एसओ इंद्रकुमार और एसओजी प्रभारी बिरजाराम सूचना पर गांव मलिका के पास पहुंचे तो मंदिर की ओर से तीन बाइकों पर पांच लोग आते दिखे। पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक बदमाश भाग निकला, जबकि चार को दबोच लिया गया। पकड़े गए बंडा के बाबा चरनदास कॉलोनी निवासी अरविंद सिंह, इसी कॉलोनी का नन्हें लाल, खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव पड़सर के ओमकार वर्मा, पड़सर का ही अनुराग सिंह ने बताया कि लूट में उनके साथ बंडा का मोनू सिंह और बंडा के गांव उबरिया का सुरेंद्रपाल उर्फ सुरजीत भी शामिल था। बदमाशों ने लूट की गई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। बदमाशों के पास से लूटी गई 1.01 लाख की रकम, तीन बाइक, तमंचा, दो चाकू, एक मोबाइल बरामद किये गए। अनुराग सिंह अंकित फिलिंग स्टेशन पर ही सेल्समैन था। उसने ही बदमाशों से मिलकर अपने ही पंप की रकम लुटवा दी थी। लूटकांड के खुलासे में खुटार एसओ इंद्रकुमार, एसआई राजकुमार कुशवाहा, गुड्डू सिंह, सिपाही मोहम्मद रफी, रामप्रकाश, शिवपाल सिंह, अपराध शाखा के प्रभारी बिरजाराम, एसआई क्रांतिवीर सिंह, सिपाही ओमशरण, जयप्रकाश, मोहित शर्मा, अमरजीत सिंह की प्रमुख भूमिका रही। बदमाश अरविंद पर बंडा में तमाम मुकदमे दर्ज हैं और उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed