फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वर-वधू पक्ष में मारपीट, पथराव में एक बराती घायल

वर-वधू पक्ष में मारपीट, पथराव में एक बराती घायल

Mon, 22 Apr 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
वर-वधू पक्ष में मारपीट, पथराव में एक बराती घायल
खुदागंज (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात द्वारचार के दौरान नशे में गाली-गलौज करने पर वर और वधू पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक बराती का ईंट से प्रहार कर सिर फोड़ दिया गया। घटना के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में समझौता होने के बाद वर-वधू की भांवरे पड़ी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव व्यक्ति की पुत्री की शनिवार शाम शादी थी। बारात क्षेत्र के ही एक दूसरे गांव से आई थी। रात करीब 10 बजे द्वारचार के लिए दूल्हा वधू के दरवाजे पर बरातियों के साथ पहुुंचा। कुछ बराती नशे में डांस कर रहे थे, इसी दौरान एक बराती ने वधू पक्ष के एक रिश्तेदार को गाली दे दी। वधू पक्ष के रिश्तेदार ने भी जवाब में गाली दे दी। इस पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में लात-घूंसे चलने लगे। इसी बीच किसी ने एक बराती के सिर में ईट मार दी। जिससे उसका सिर फट गया और बारात में अफरा-तफरी मच गई। खून-खराबा होते देख किसी ने यूपी 100 डायल पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस को देख झगड़ा तो शांत हो गया लेकिन वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया, तब फिर वधू पक्ष के कुछ लोगों ने खुशामद की। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाया। तब कहीं जाकर शादी को वर पक्ष तैयार हुआ। पुलिस की मौजूदगी में वर-वधू की भांवरे डाली गईं और इसके बाद सोमवार सुबह वधू के साथ बरात विदा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed