फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घायल मिले अधेड़ की इलाज के दौरान बरेली में मौत

घायल मिले अधेड़ की इलाज के दौरान बरेली में मौत

Sun, 24 Mar 2019 12:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
घायल मिले अधेड़ की इलाज के दौरान बरेली में मौत
बंडा (शाहजहांपुर)। गांव के बाहर गंभीर घायल हालात में पड़े मिले युवक की शनिवार को इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मसैत हो गई। मृतक की पत्नी ने पति की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव धर्मापुर निवासी 52 वर्षीय अनिल कुमार शुक्ला 21 मार्च की शाम बंडा किसी काम से बंडा गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर तलाश की कई तो वह गांव के बाहर बेहद गंभीर हालत में पड़े मिले थे। उनको बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया था। शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देर शाम शव घर आने के बाद अनिल की पत्नी सुषमलता ने पुलिस को तहरीर देकर पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई। उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed