{"_id":"5c9290b6bdec22145b20e39e","slug":"81553109174-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी सोमवार रात आठ बजे दुकान से सामान लेकर अकेले घर लौट रही थी, तभी शांतिपुरम कॉलोनी निवासी नसीर उर्फ भट्टे और राजा ने उसे देखकर फब्तियां कसते हुए छेडख़ानी शुरू कर दी। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर लोग आ गए, जिन्हें देखकर दोनों आरोपी भाग गए। पीड़ित किशोरी ने सदर कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार तड़के पुलिस ने छापामार कर एक आरोपी नसीर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी राजा फरार हो गया। पुलिस दूसरे आरोपी की भी तलाश कर रही है।