फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   त्रिवेणी, बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस में जोड़े गए नए कोच

त्रिवेणी, बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस में जोड़े गए नए कोच

Sat, 02 Mar 2019 06:30 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 02 Mar 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेणी, बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस में जोड़े गए नए कोच
शाहजहांपुर। बरेली-प्रयाग और त्रिवेणी एक्सप्रेस में रेलवे में दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच बढ़ा दिए हैं। इन ट्रेनों में सीट के लिए यात्रियों के बीच मारामारी अब कुछ कम होगी। अब तक ये ट्रेनें 18-18 कोच की थीं। नए कोच जुड़ने के साथ 20-20 कोच की हो गई हैं। अब तक बरेली से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन 27 फरवरी से ही टनकपुर से शुरू हुआ है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल रूट को अमान परिवर्तन के चलते मई 2018 से बंद कर दिया गया था। इससे जिले के लोगों को पीलीभीत, टनकपुर जाने में काफी दिक्कत होती थी। त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन 27 फरवरी से टनकपुर से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही ट्रेन का रोजा में भी स्टॉपेज निर्धारित किया गया है। त्रिवेणी एक्सप्रेस पीलीभीत से शाहजहांपुर पहुंचने के लिए करीब 192 किमी रूट तय करती है। ऐसे में शाहजहांपुर आते-आते ट्रेन फुल हो रही थी। यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए रेलवे ने त्रिवेणी एक्सप्रेस में चार नए कोच जोड़ने का प्रस्ताव रखा था। फिलहाल इसमें दो नए जनरल कोच जोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

इधर, बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस में भी दो नए कोच जोड़े गए हैं। कुंभ के चलते इसमें यात्रियों का काफी दबाव था। नए कोच जोड़े जाने से इस ट्रेन में भी यात्रियों को काफी सुविधा होगी। एरिया मैनेजर प्रभाष राघव ने बताया कि दो नए कोच जोड़ दिए गए हैं। त्रिवेणी एक्सप्रेस में दो और कोच जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed