{"_id":"5c62d8eebdec22736934c1fe","slug":"81549981934-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। पुलिस ने चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए लोगों के पास से चार बाइक भी बरामद की हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को वहिदुल्लागंज रामलीला मैदान व कब्रिस्तान मेन गेट के पास से थाना मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बंगशान निवासी मुन्ना उर्फ सैफ, शकील, डैनी उर्फ सुनील व नाजिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने बताया कि कि वह सभी लोग मिलकर बाइक व घरों में चोरियां करते हैं, चोरी करके लाई गई बाइक की नंबर प्लेट बदल देते हैं। बाइक का चेचिस नंबर भी हटा दिया जाता है। बताया कि गिरोह के लोग बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि जिलों से बाइक चोरी का काम करते हैं। पुलिस ने पकड़े गए चारों ऑटो लिफ्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।