फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घुंमतू परिवार की महिला से रेप का प्रयास

घुंमतू परिवार की महिला से रेप का प्रयास

Tue, 01 May 2018 07:16 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
घुंमतू परिवार की महिला से रेप का प्रयास
फोटो-21,घुमंतू परिवार के लोगों से घटना की जानकारी लेते गांव के लोग
विज्ञापन


घुंमतू परिवार की महिला से रेप का प्रयास
0 विरोध करने पर पति को किया मरणासन्न
0 खुटार पुलिस मामले को निपटाने में जुटी, नहीं दर्ज की रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
खुटार (शाहजहांपुर)।
घुमंतू परिवार की एक महिला को रविवार रात दबोच कर रेप का प्रयास किया गया। विरोध पर महिला के पति पर जानलेवा हमला कर मरणासन्न कर दिया गया। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की और धमकी दी कि रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाया तो दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर दी जाएगी। दो ग्राम प्रधान पुलिस से मिलकर मामले को रफा दफा करने में जुटे हुए हैं।
गोंडा जनपद के थाना उजीरगंज के कलाबाज लोगों का एक परिवार खुटार के गांव रुजहा खुर्द केे बाग में डेरा लगाया था। रविवार रात गांव का ही एक युवक डेरे पर जा पहुंचा और 30 वर्षीय महिला को रेप की नियत से दबोच लिया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला और कुछ देर बाद अपने दो भाइयों और एक अज्ञात युवक को लेकर बाग में पहुंचकर महिला से गाली गलौज करने लगा। महिला के पति ने विरोध किया तो चारों लोगों ने लाठी, कांता आदि से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक के मरणासन्न हो जाने पर आरोपी रिपोर्ट दर्ज करा देने पर डेरे को फूंक देने की धमकी देते चले गए।
विज्ञापन

रात में सूचना पाकर यूपी-100 मौके पर पहुंची और घायल को खुटार के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी तो वह दीवार फांदकर पड़ोसी के घर कूद गए और पड़ोसी को चुप रहने के लिए धमकाया। इस दौरान पड़ोसी का पौत्र रोने लगा तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। पुलिस के जाने के बाद आरोपी मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
दोनों पक्षों पर दर्ज कर देंगे रिपोर्ट
खुटार। पीड़ित महिला ने बताया कि रेप के प्रयास का विरोध करने पर आरोपी और उसके दो भाइयों ने डेरे में हमलाकर पति को गंभीर घायल कर दिया। बाद में दो प्रधान उसके पास आए और कार्रवाई नहीं करने के लिए मनाने लगे। उसे रुपयों का लालच भी दिया गया। इसके बाद भी वह कार्रवाई पर अड़ी तो पुलिस से सांठगांठ कर उसे धमकी दी गई कि यदि रिपोर्ट दर्ज कराई तो दूसरे ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर उसके पति को जेल भेज दिया जाएगा। महिला का कहना है कि आरोपी गांव के होने और वह बाहरी होने के कारण उसकी मदद हनीं हो रही है। सोमवार दिन में भी एक प्रधान महिला को अपने साथ कहीं ले गया है।

00
हत्या करने के बाद रुजहा में बस गया था आरोपी का पिता
खुटार। घुमंतू परिवार की महिला के साथ रेप करने और बाद में महिला के पति को गंभीर घायल करने वाले के पिता का भी आपराधिक इतिहास है। आरोपी का पिता 10 वर्ष पूर्व जनपद लखीमपुर खीरी के कोतवाली मोहम्मदी के गांव बिछियानी में एक मर्डर में नामजद हुआ था। इसके बाद यह परिवार गांव छोड़कर रुजहा में आकर बस गया।
00
लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। सूचना पर जांच कराई जा रही है। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
राहुल सिंह गंगवार थाना प्रभारी खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed