{"_id":"5acf75d94f1c1b533e8b4ba2","slug":"81523545561-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से रुपये निकालने वाले दो जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से रुपये निकालने वाले दो जालसाज गिरफ्तार
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
फोटो-26
62 एटीएम काड के साथ दो जालसाज गिरफ्तार
युवकों से 20 हजार की नकदी, तमंचा-कारतूस बरामद
मुमुक्षु आश्रम के पास पुलिस टीम को मिल गए दोनों जालसाज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
भोले-भाले लोगों का एटीएम बदलकर और कोड नंबर जानकर रकम उड़ाने वाले जालसाजों के गिरोह के दो सदस्यों को क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड और तमंचा, कारतूस व नकदी भी बरामद हुई है। इन जालसाजों के तार दिल्ली के जालसाजों से जुड़े बताए जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 4:30 बजे चौक कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम वांछित अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी को निकली थी, तभी उसकी नजर मुमुक्षु आश्रम के पास इलाहाबाद बैंक के एटीएम कक्ष के पास खड़े दो संदिग्ध लोगों पर पड़ी। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अंकित पांडेय निवासी ख्वाजा फिरोज थाना रामचंद्र मिशन और दूसरे ने अपना नाम रजत यादव निवासी मदराखेल कोतवाली बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 62 एटीएम कार्ड व 20 हजार रुपये की नकदी और एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह लोग एटीएम कक्ष में भोले-भाले लोगों की रुपये निकालने में मदद करने के दौरान कोड नंबर जानने के साथ ही चालाकी से कार्ड बदल लेते थे और बाद में मौके से हटकर दूसरे एटीएम कक्ष से रुपये निकाल लेते थे। रात भी इसी फिराक में खड़े थे।
पॉकेटमार से लेते थे एटीएम
पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह लोग पॉकेट मारने वालों से एटीएम यूं ही ले लेते थे। इसके अलावा दिल्ली के कुछ लड़के हैं उनसे भी कुछ एटीएम कार्ड लिए।
18 एटीएम से 10 लाख की लगा चुके हैं चपत
एटीएम बदलकर लोगों के रुपये हड़पने वाले जालसाजों ने बताया कि वह छह माह से इस काम में लगे हैं। वह लोग अब तक शहर के 18 एटीएम कार्ड से लगभग 10 लाख रुपये की चपत लोगों को लगा चुके हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के जालसाजों ने सिखाया काम
क्राइम ब्रांच प्रभारी क्रांतिवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने बताया कि उन्हें यह काम दिल्ली से आने वाले जालसाजों ने सिखाया है। इन लोगों से दिल्ली के जालसाजों के नाम पते जानकर उनकी तलाश की जा रही है।
हाथ आए लोगों को छोड़ा
पकड़े गए जालसाजों के कुछ और साथियों को भी पुलिस टीम ने हिरासत में लिया था लेकिन इन लोगों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
फटकार लगने के बाद चेती पुलिस
शहर के मोहल्ला खलीलशर्की निवासी रोजगार कार्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी अखिलेश वाजपेयी के साथ जालसाजों ने नौ अप्रैल को शाह कॉलोनी के पास इंडियन बैंक के एटीएम कक्ष में इसी तरह से घटना को अंजाम देकर 18 हजार रुपये हड़प लिए थे। उन्हें इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने पूरे दिन दौड़ाया और यहां तक कि नगर विकास मंत्री के कैंप कार्यालय में काम देखने वाले अमित को भी बरगला दिया। इसके बाद मामला मंत्री की जानकारी में भी आया, तब फिर कोतवाली पुलिस को फटकार झेलनी पड़ी। इसके बाद जालसाज पुलिस की पकड़ में आ गए।