फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आटो लिफ्टर गैंग का सरगना गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद

आटो लिफ्टर गैंग का सरगना गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद

Sun, 10 Dec 2017 08:01 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
आटो लिफ्टर गैंग का सरगना गिरफ्तार, तीन बाइकें बरामद
तिलहर (शाहजहांपुर)। पुलिस ने शनिवार शाम राजनपुर रोड पर एक आटो लिफ्टर गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। पकड़े गए सरगना के कब्जे से एक बाइक और तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। उसकी निशानदेही पर दो बाइक और मिलीं हैं। पकड़े गए सरगना के खिलाफ मुरादाबाद सहित विभिन्न थानों में चोरी आदि के दस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रजी अहमद ने बताया कि शनिवार शाम लगभग पांच बजे एसआई दिलीप कुमार यादव पुलिस टीम के साथ राजनपुर रोड पर कैंब्रिज स्कूल के पास गश्त पर थे। राजनपुर की ओर से एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखे। उन्हें रोकने की कोशिश की, तो युवकों ने अपनी बाइक पीछे की ओर मोड़ ली। इसी दौरान बाइक फिसल गई। पुलिस ने युवक को मय बाइक के दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन सिंह निवासी नगला मदार थाना मीरानपुर कटरा बताया और बाइक चोरी की होना स्वीकार किया। उसने बताया कि यह बाइक मुरादाबाद से चुराई है। वह बाइक बेचने जा रहा था। पुलिस ने उसकी निशादेही पर दो अन्य बाइकों को गांव राजनपुर के समीप यूकेलिप्टिस के जंगल से बरामद कर लिया। पुलिस ने अर्जुन के पास से 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। कार्यवाहक प्रभारी ने बताया की अर्जुन ऑटो लिफ्टर गैंग का सरगना है। इस पर ऑटो लिफ्टिंग के मुरादाबाद के विभिन्न थानों सहित फरीदपुर, मीरानपुर कटरा, मझोला में दस मुकदमे दर्ज हैं। मौके से भागे साथी का नाम जयवीर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed