फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रक चालक को पीटकर तीन हजार रुपये लूटे

ट्रक चालक को पीटकर तीन हजार रुपये लूटे

Mon, 09 Oct 2017 08:35 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक को पीटकर तीन हजार रुपये लूटे
शाहजहांपुर। मारुति वैन को साइड न देने पर वैन सवार दो लोगों ने ट्रक चालक को पीट कर घायल कर दिया। ट्रक चालक का आरोप है कि उससे हमलावरों ने तीन हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के गांव चीगल निवासी संजय ट्रक चालक है। ट्रक से माल लेकर वह सिलीगुड़ी जा रहा था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह शाहजहांपुर रोड स्थित बारापत्थर चौराहे के आगे पहुंचा था। ट्रक के पीछे एक मारुति वैन चल रही थी। कुछ आगे चलने के बाद वैन चालक ने ट्रक ओवरटेक किया और वैन रोड पर खड़ी कर ट्रक को रोक लिया। साइड न देने को लेकर गुस्साए वैन सवार दो युवकों ने संजय को ट्रक से उतारने के बाद जमकर पीट दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। संजय का आरोप है कि हमलावरों ने उससे तीन हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed