{"_id":"59539c734f1c1b60618b4767","slug":"81498651763-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...रुपये नहीं दिए, तो उठा ले जाऊंगा बेटियों को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...रुपये नहीं दिए, तो उठा ले जाऊंगा बेटियों को
Updated Wed, 28 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित कर्जदार को बेटियां उठा ले जाने की धमकी
धमकी मिलने पर दिव्यांग महिला ने एएसपी सिटी से लगाई गुहार
शाहजहांपुर। एक सप्ताह में रुपये वापस नहीं करनेे पर मोहल्ला यूनुस खेल निवासी दिव्यांग महिला को उसकी दोनों बेटियों को उठाकर ले जाने की धमकी दी गयी है। डरी-सहमी पीड़िता ने एएसपी सिटी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने यह भी बताया कि विपक्षी एक दिन पहले उसके घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ भी कर चुके हैं। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यूनुस खेल निवासी लड्डन की पत्नी अफसर जहां ने एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी को बताया कि उसके पति ने दो वर्ष पहले एक व्यक्ति से बेटी की शादी के लिए 27 हजार रुपये उधार लिए थे। पति ने धीरे-धीरे करके रुपये वापस कर दिए, लेकिन दो माह से उस व्यक्ति के दोनों बेटों ने फिर से उसके पति पर बकाया निकालकर 27 हजार वापस करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पति ने कहा कि जब रुपये अदा कर चुके हैं, तब रुपये किस बात के हैं। इसे वे लोग मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि 27 जून को दिन में करीब 11 बजे विपक्षी अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस आए और घुसते ही घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने उसे धक्का दे दिया। उसकी तीनों बेटियां उसे बचाने दौड़ी, तो उन लोगों ने बेटियों को भी पीट दिया। आरोपी धमकी दे गए कि उसकी बेटियों को उठाकर ले जाएंगे। पीड़ित ने बताया कि वह कोतवाली गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित को एएसपी सिटी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।