{"_id":"593b7b6f4f1c1b35458b4568","slug":"81497070447-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई स्कूल में फेल होने पर छात्र ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाई स्कूल में फेल होने पर छात्र ने की खुदकुशी
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने पर शहर के मोहल्ला अजीजगंज में एक छात्र ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी फल विक्रेता अजयपाल के 16 वर्षीय बेटे सौरभ ने हाईस्कूल का प्राइवेट फार्म भरा था। परीक्षा के बाद उसे उम्मीद थी कि वह जरूर पास हो जाएगा, लेकिन उसकी उम्मीद पर पानी फिर गया। शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब उसे जानकारी मिली कि वह परीक्षा में फेल हो गया, तो वह तनाव में आ गया। परिवार के लोगों ने उससे गुमसुम होने पर पूछा भी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। वह घर से चुपचाप निकला और कुछ दूरी पर बन रहे अपने मकान में गया और वहां उसने गले में फंदा कसा और पंखे के कुंडे से लटक गया। शाम लगभग साढ़े छह बजे आसपास मकान में रह रहे लोगों की नजर पड़ी, तब घर वालों को जानकारी दी। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने घर वालों से जानकारी करने के बाद बताया कि सौरभ ने प्राइवेट हाईस्कूल का फार्म भरा था, लेकिन घर वालों को यह नहीं मालूम कि कौन से कॉलेज से भरा था और किस सेंटर पर परीक्षा देता था। बस घर वालों को इतना मालूम है कि वह हरदोई परीक्षा देने जाता था और फेल होने पर उसने फांसी लगा ली। मृतक दो भाई और एक बहन के बीच दूसरे नंबर का था। घटना के बाद से बड़े भाई हिमांशु और 14 वर्षीय छोटी बहन नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है।