फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सीमा विवाद में फंसा शव

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सीमा विवाद में फंसा शव

Sat, 30 Mar 2019 12:44 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सीमा विवाद में फंसा शव
शाहजहांपुर। ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। रेलवे के ट्रैक मैन की सूचना पर जीआरपी पहुंची। घटना स्थल सिविल पुलिस के इलाके का निकला तो जीआरपी ने शव उठाने से इंकार कर दिया। इसके बाद हरदोई और शाहजहांपुर पुलिस के बीच सीमा विवाद में शव मौके पर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन

रेलवे के की मैन अजय कुमार ने जीआरपी को सूचना दी कि अप लाइन पर ऐगवां स्टेशन के किमी संख्या 1208/5-7 के पास अज्ञात शव पड़ा है। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। घटना स्थल जीआरपी के अंतर्गत नहीं था। इसके बाद रोजा और हरदोई की शाहबाद पुलिस के बीच सीमा विवाद में शव नहीं उठ सका। बाद में घटना स्थल शाहबाद में निकला। शव की शिनाख्त बिहार प्रांत के जिला किशनगंज के गांव माधौनगर निवासी बिलास मंडल पुत्र बोध मंडल के रूप में हुई है। शाहबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed