{"_id":"5c978ab4bdec22146961637e","slug":"71553435316-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने आग लगाकर दी जान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर के गांव ढाई पृथ्वीपुर निवासी पप्पू के 30 वर्षीय बेटे राजू ने रविवार सुबह खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसे गंभीर हालात में झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पत्नी के मायके से नहीं आने के कारण तनाव में रहता था और इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
राजू की शादी मीरानपुर कटरा निवासी बनारसी की बेटी रूपा के साथ हुई थी। उससे उसको तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ा बेटा अनमोल आठ वर्ष और दूसरे नंबर की बेटी आरुषि छह वर्ष और एक बेटा एक साल का है। मां गुड्डी देवी ने बताया कि रूपा बच्चों को लेकर सात-आठ माह से अपने मायके मीरानपुर कटरा में जाकर रहने लगी। बेटा कई बार बुलाने गया लेकिन वह नहीं आई। इसी वजह से बेटा तनाव में रहता था। रविवार सुबह करीब नौ बजे कमरे में अचानक उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर जब तक वह कमरे की तरफ दौड़ी, तक तक बेटा आग से घिर चुका था। गांव के अन्य लोग भी आ गए और जैसे-तैसे आग को बुझाया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने करीब 11 बजे दम तोड़ दिया। मृतक के एक भाई छबीले की लगभग डेढ़ वर्ष पहले हत्या कर दी गई थी। उसका शव चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी के पास मिला था। मृतक के अब तीन भाई रह गए हैं, जो अलग-अलग जगह पर मजदूरी करते हैं।