फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा लाट साहब का जुलूस

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा लाट साहब का जुलूस

Sat, 09 Mar 2019 11:28 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा लाट साहब का जुलूस
शाहजहांपुर/भावलखेड़ा। होली और आगामी लोकसभा चुनाव पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीटिंग की। इससे पहले दोनों अधिकारियों ने थाना रामचंद्र मिशन में भी मीटिंग की।
विज्ञापन

डीएम अमृत त्रिपाठी ने कहा कि जिले में होली के त्योहार पर निकलने वाला लाट साहब का जुलूस परंपरागत रूप से निकलता आ रहा है। जिसमें सभी लोगों का सहयोग भी रहता है। उन्होंने कहा कि त्योहार शांति पूर्वक मनाया जाए। तीन घंटे के लिए सभी लोग सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने संबंधित अधिनस्थों से बिजली पानी की व्यवस्था दुरूस्त रखने को कहा। छत और आसपास मोहल्लों से पत्थर हटाने को भी कहा। लोकसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने कहा कि आचार संहिता में तीन महीने तक प्रशासन चुनाव आयोग के आधीन काम करता है। ऐसे में चुनाव आयोग के आदेश का पालन करना होता है। इस बार तीन बटालियन आरएफ बुलाई जा रही है। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि जुलूस की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जा रहा है। इस बार जुलूस की निगरानी 150 सीसीटीवी कैमरों से होगी। हुड़दंगी कैमरों की नजरों से बच नही पाएंगे। अगर किसी ने भी कोई अराजकता फैलाने का प्रयास किया उसको तुरंत वहीं पर दबोच लिया जाएगा। अफवाह आदि फैलाने वालों पर सर्विलांस आदि टेक्निकल संसाधनों से निगरानी रखी जाएगी। किसी भी कीमत पर माहौल खराब करने वाले बख्से नही जाएंगे। एसपी ने बांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए और संदिग्धों को चिह्नित कर उनके खलिाफ कार्रवाई करने को कहा। एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एडीएम एफआर, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ सिटी व सी थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे। युवा बालेंटियर भी जुलूस की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed