फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लग्जरी गाड़ी में बरामद हुए पांच गोवंशीय पशु

लग्जरी गाड़ी में बरामद हुए पांच गोवंशीय पशु

Fri, 01 Mar 2019 12:20 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
लग्जरी गाड़ी में बरामद हुए पांच गोवंशीय पशु
निगोही (शाहजहांपुर)। पुलिस से बचने के लिए पशु तस्करों ने लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर से पुलिस ने एक लग्जरी गाड़ी का पीछा कर गाड़ी से पांच गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। हालांकि, पशु तस्कर मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

बुधवार रात एसआई तेजपाल सिंह, कांस्टेबल रोहित, राधेश्याम उदरिया नहर के पास गश्त कर रहे थे। पुलिस को एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखी। शक होने पर ड्राइवर से रुकने का इशारा किया तो उसने स्पीड और बढ़ा दी। पुलिस ने गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे आता देखकर गाड़ी सवार लोग गाड़ी को छोड़कर भाग निकले। तलाशी लेने पर गाड़ी से पांच गोवंशीय पशु बरामद हुए हैं। मामले में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्कॉर्पियों के नंबर से उसके मालिक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed