{"_id":"5c62c181bdec2211a00c8057","slug":"71549975937-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरा में धर्मस्थल का निर्माण किए जाने से तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरा में धर्मस्थल का निर्माण किए जाने से तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। गांव नगरा में कुछ लोग धर्मस्थल का निर्माण करना चाहते हैं, जबकि दूसरे समुदाय के लोग इसे अवैध बताते हुए विरोध कर रहे हैं, इससे कभी भी बड़ा बवाल हो सकता है। आरोप है कि मंगलवार को पुलिस ने निर्माणाधीन गुंबद तुड़वा दिया। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की गई है।
गांव नगरा निवासी पूरनलाल और खुटार के मोहल्ला कोट निवासी संतोष वाजपेयी ने पुलिस को बताया कि गांव के अलावा खुटार कसबे के कुछ लोग गांव में स्थित एक स्थान पर धार्मिक स्थल के नाम से विवादास्पद कार्यक्रम करते रहते हैं। उक्त स्थल को जबरन धार्मिक स्थल का रूप दिया जा रहा है और बिना अनुमति के निर्माण कराया जा रहा है। गत वर्ष भी निर्माण होने पर पुलिस ने समझौता कराया था और दोनों पक्षों ने कोई भी निर्माण न किए जाने की बात लिखकर दी थी।
लोगों ने निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की तो मंगलवार सुबह पुलिस ने कार्य बंद करा दिया और गेट पर ताजा बनाए गए गुंबद को तुड़वा दिया। दूसरी ओर से दी गई तहरीर में गांव के अकील, निजामुद्दीन, लाल मोहम्मद, इकबाल, बसरूद्दीन आदि ने बताया कि गांव में वर्ष 2015 को धर्मस्थल का निर्माण हुआ था। आठ अक्तूबर 2017 को सुन्नी वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन भी करा दिया गया था। यह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है, जिसमें निर्माण संबंधी आदेश भी है।
विज्ञापन
पहले भी दो दिन तक चला था विवाद
खुटार। गांव नगरा में धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर 28 जुलाई 2017 को दो समुदाय आमने सामने आ गए थे और दो दिन तक गांव में तनाव की स्थिति बनी रही थी। तनाव के कारण खुटार, बंडा और पुवायां पुलिस गांव में तैनात रही थी। 29 जुलाई को सीओ, एसडीएम सहित गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में बमुश्किल समझौता कराया था। फिर से विवाद होने पर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को दोनों समुदायों के लोगों ने अलग-अलग बैठकें भी कीं।
दोनों ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में स्थिति सामान्य है।
राहुल सिंह, थाना प्रभारी खुटार