फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शादी के दिन दूल्हे ने गला रेता, हालत गंभीर

शादी के दिन दूल्हे ने गला रेता, हालत गंभीर

Sat, 10 Feb 2018 06:32 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
शादी के दिन दूल्हे ने गला रेता, हालत गंभीर
बंडा (शाहजहांपुर)। शनिवार सुबह एक युवक ने छुरी से अपना गला रेत कर जान देने का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में बरेली ले जाया गया है। शनिवार शाम को युवक की बारात जानी थी। घायल के परिवार में मिली महिलाएं और रिश्तेदार इस संबंध में कोई जानकारी देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शनिवार शाम को बारात जानी थी। उसकी शादी बंडा क्षेत्र के ही एक गांव में तय हुई थी। चर्चा है कि शुक्रवार को युवक ने होने वाली पत्नी से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद रात में भी बात नहीं हो सकी, जिससे वह क्षुब्ध था। शनिवार सुबह परिवार के लोग और रिश्तेदार बारात की तैयारियों में जुटे थे। घर में मंगलगीत हो रहे थे, इस बीच सुबह लगभग नौ बजे युवक ने छुरी से गर्दन रेत ली।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने युवक को लहूलुहान देखा तो कोहराम मच गया। उसे उपचार के लिए शाहजहांपुर ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बरेली ले जाने की सलाह दी। युवक को क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। सूचना पाकर युवक की होने वाली ससुराल के लोग भी अस्पताल गए हैं। युवक के घर मौजूद महिलाएं और रिश्तेदार इस संबंध में बात नहीं कर रहे हैं। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed