फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लापता युवक की लाश नदी में मिली, हत्या का अंदेशा

लापता युवक की लाश नदी में मिली, हत्या का अंदेशा

Thu, 14 Sep 2017 07:03 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
लापता युवक की लाश नदी में मिली, हत्या का अंदेशा
शाहजहांपुर। थाना कलान क्षेत्र के गांव पिड़ारा उत्तर निवासी बालिस्टर सिंह यादव का शव सतरा नदी में पाया गया। वह छह सितंबर से लापता था। 32 वर्षीय बालिस्टर के घरवालों ने 11 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद घरवालों ने पड़ोसी गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि पुलिस प्रेम संबंधों में उसकी हत्या होने का अनुमान लगा रही है। गांव पिड़ारा उत्तर निवासी बालिस्टर सिंह यादव छह सितंबर की शाम छह बजे परिवारवालों को बिना बताए घर से निकल गया था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया, तब घरवालों ने उसकी तलाश की। नाते-रिश्तेदारों के यहां भी उसके बारे मेें जानकारी की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद घरवालों ने 11 सितंबर को कलान थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। बुधवार देर शाम कुछ लोगों ने गांव पिड़ारा उत्तर गांव से दो किलोमीटर दूर सतरा गांव में नदी में शव पड़े होने की सूचना दी। इस पर परिजन वहां पहुंचे तो शव की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवालों ने पड़ोस के गांव के कुछ लोगों पर हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इस मामले को प्रेम संबंधों से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था बालिस्टर
बालिस्टर तीन भाइयों नरेंद्र और संतोष व एक बहन कमला के बीच में दूसरे नंबर का था। बहन कमला और छोटे भाई संतोष की शादी हो चुकी है। जबकि बालिस्टर और सबसे बड़े भाई नरेंद्र की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन


बालिस्टर सिंह की गुमशुदगी11 सितंबर को दर्ज है। बुधवार रात में उसकी लाश नदी में मिली है। घरवाले कुछ लोेगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed