फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   साढू पर घर में घुसकर मारपीट, नगदी लूटने का आरोप

साढू पर घर में घुसकर मारपीट, नगदी लूटने का आरोप

Thu, 15 Jun 2017 06:39 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
साढू पर घर में घुसकर मारपीट, नगदी लूटने का आरोप

विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रोजा की आदर्श नगर मठिया कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने साढू़, सास, साली पर साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने व नगदी लूटने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी को पत्र देकर की गई है।

थाना रोजा की आदर्श नगर मठिया कॉलोनी निवासी अतुल कुमार शर्मा ने एसपी केबी सिंह को दिए गए पत्र में बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले कानपुर निवासी पिंकी शर्मा से हुई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके अपने साढ़ू से संबंध अच्छे नहीं हैं और न ही वह साढू़ से कोई संबंध रखना चाहता है। आरोप लगाया कि साढू़ सास व साली को भड़काता रहता है। उसके ससुर की मृत्यु हो चुकी है। पत्नी के कोई भाई नहीं है, इसी का वह फायदा उठाते हैं। पीड़ित ने बताया कि 13 जून को दिन के साढ़े तीन बजे साढू़ सास व साली और आठ-दस अज्ञात लोगों को लेकर आ गए और उसके घर में घुसकर पिता-चाचा व परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि उन लोगों ने घर में रखे पांच लाख कीमत के जेवर व 16 हजार की नगदी भी लूट ली और जान से मारने की धमकी दी। यूपी 100 डायल व थाना पुलिस को मामले की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उसमें सत्यता नहीं, बल्कि इन्हीं लोगों ने साढू़ के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed