फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नगर पंचायत संविदा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

नगर पंचायत संविदा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

Tue, 13 Jun 2017 06:39 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत संविदा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
कांट। दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने फरकपुर नरायनपुर गांव गए नगर पंचायत के संविदा कर्मी की
विज्ञापन

एक व्यक्तिने गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनी खेज घटना की सूचना पर एसपी केबी सिंह ने सीओ सदर अखिलेश भदौरिया के साथ रात ही गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना के पीछे सिर्फ शराब पीकर दबंगई का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उससे मय खोखा कारतूस और तमंचा बरामद किया है।
कस्बे के मोहल्ला तकिया निवासी महमूद का पुत्र 20 वर्षीय नौशाद नगर पंचायत में लाइनमैन पद पर संविदा कर्मचारी था। सोमवार रात वह अपने दोस्त राम औतार की बेटी की शादी में शामिल होने फरकपुर-नरायनपुर गांव गया था। रात लगभग 12 बजे उसने सजावट के बीच बिजली के खंभे पर लाइन ठीक की और फिर वह वहीं चबूतरे पर बैठ गया। इतने में ही रामऔतार के पड़ोसी रामलड़ैते आ गया और उसने नौशाद के गोली मार दी। घटना के बाद हत्यारोपी मौके से भाग गया। गोली उसके सीने में लगी। नतीजतन वह मौके पर ही गिर गया। घटना से बारात में हड़कंप और भगदड़ मच गई। चेयरमैन रईस मियां नौशाद को अपनी जिप्सी से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। कुछ देर बाद एसपी केबी सिंह भी सीओ सदर अखिलेश भदौरिया के साथ गांव पहुंच गए और घटना स्थल का मुआयना कर अधीनस्थों को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मंगलवार सुबह हत्यारोपी रामलड़ैते को 315 बोर तमंचा मय खोखा कारतूस के गिरफ्तार कर लिया। मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई इंतजार ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केबी सिंह ने बताया कि शराब पीकर दबंगई करने के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुन्नस थी रामऔतार से, गोली मारी नौशाद को
पुलिस के मुताबिक रामऔतार की रामलड़ैते पटरी नहीं खाती थी, क्योंकि शराब पीकर वह दबंगई करता था। इससे उसने रामलड़ैते को शादी में नहीं बुलाया, जबकि उसके दोनों भाई रामऔतार की बेटी की शादी में शामिल थे। इससे वह रामऔतार से खुन्नस मान गया और उसने शादी में खलल डालने के लिए नौशाद को यह सोचकर गोली मार दी कि उसे कोई जान नहीं पाएगा, लेकिन कुछ लोगों ने उसे गोली मारते हुए देख लिया।

थम नहीं रहे मां बानो के आंसू
नौशाद के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह छह भाई और दो बहनों के बीच सातवें नंबर का था। उससे छोटी बहन मैनाज है, जोकि अभी अविवाहित है। बड़े भाई जुल्फिकार, इंतजार, सरताज की शादी हो चुकी है। फैयाज, शहजाद अविवाहित हैं। नौशाद भी अविवाहित था। एक बहन सितारा की शादी के बाद मौत हो चुकी है। बहन शहनाज कांट में ही ब्याही है। उसकी इस तरह की गई हत्या पर मां बानो के आंसू थम नहीं रहे हैं।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed