{"_id":"5cbcbedabdec2214107d291b","slug":"61555873498-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी का बिजली कनेक्शन कटा, बैंकिंग प्रभावित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीएनबी का बिजली कनेक्शन कटा, बैंकिंग प्रभावित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पॉवर कारपोरेशन के अभियंताओं ने एकमुश्त समाधान योजना की अवधि खत्म होने के साथ बकाएदार बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत अब तक पंजाब नेशनल बैंक की कच्चा कटरा शाखा समेत 55 बाकीदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। पीएनबी का कनेक्शन कटने के बाद से वहां बैंकिंग से जुड़े सभी कार्य प्रभावित होने लगे और इससे वहां के उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
चार अप्रैल तक प्रभावी रही ओटीएस में महज 60 फीसदी लक्ष्य पूर्ति हो सकी, जबकि योजना की अवधि दो बार बढ़ाई गई। एक्सईएन (सिटी) प्रदीप गुप्ता के अनुसार 40 फीसदी बाकीदार उपभोक्ताओं द्वारा बिजली देय जमा नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया है। चौक क्षेत्र के प्रभारी अवर अभियंता केके पटेल ने बताया कि पीएनबी के दस केवी क्षमता के कनेक्शन पर 32198 रुपये का बिल बकाया है, लेकिन शाखा प्रबंधक से कई बार संपर्क करने पर भी बिल जमा नहीं किए जाने पर कनेक्शन काट दिया गया।
खास यह है कि दो दिन पहले जब से बैंक शाखा का कनेक्शन कटा है, वहां काउंटरों पर अंधेरा छाए रहने से खातेदारों और कर्मचारियों को खासी दिक्कत हो रही है। वहां के जेनरेटर में खराबी आ जाने से कंप्यूटरों की कनेक्टिविटी भी प्रभावित हो रही है और टेली मैसेजिंग सुविधा भी बंद है। यही नहीं, कैश जमा, निकासी, पासबुक पर इंट्री की प्रिटिंग आदि से जुड़े काम धीमी गति से हो रहे हैं। एक्सईएन ने बताया कि शुरुआत में दस किलो वाट तक लोड वाले कनेक्शन काटे जा रहे हैं।