फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सराफा की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

सराफा की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 12 Feb 2019 06:14 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Feb 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
सराफा की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी
निगोही(शाहजहांपुर)। कस्बे में सीएचसी के सामने एक सराफ की दुकान का चोरों ने सोमवार रात शटर तोड़ दिया और यहां से 15 हजार रुपये की नकदी व 15 लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पड़ोसी ने मोबाइल पर कॉल करके दुकान मालिक को दी। जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने भी मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

गांव धरायूं निवासी अमित कुमार सिंह कुशवाहा और गांव परसरा-परसरी निवासी गंगाराम कुशवाहा ने साझे में निगोही कस्बे में शाहजहांपुर-बीसलपुर मार्ग पर सीएचसी के सामने कुशवाहा सराफा एवं बर्तन भंडार के नाम से दुकान है। सोमवार शाम करीब छह बजे दोनों लोग दुकान बंद करके अपने-अपने घर चले गए। इसी बीच रात में किसी समय चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर घुस गए। यहां से चोरों ने नकदी, जेवर चोरी कर लिए और फरार हो गए। सुबह पड़ोसी शिशुपाल ने दुकान का शटर आधा खुला देखा, तो मोबाइल पर कॉल करके अमित कुमार कुशवाहा को जानकारी दी। सूचना मिलने पर दुकान पहुंचे अमित के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। दुकान के अंदर पहुंचे तो देखा कि सोने-चांदी के खाली डिब्बे इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। चोरी की जानकारी होते ही आस-पास के व्यापारियों की भी भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में एएसपी सिटी भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी कर चोरी का खुलासा जल्द करने के निर्देश दिए। इस दौरान अमित ने पुलिस को बताया कि चोर 35 सोने की लॉकेट, 20 सोने की अंगूठी, 40 जोड़ी सोने के कुंडल, सात जोड़ी झुमकी, 10 जोड़ी सोने के झूमर, 10 जोड़ी चांदी की गुलशन पट्टी सहित कुल 2.25 ग्राम सोना, सात किलो ग्राम चांदी व गोलक में रखी 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर लेे गए। चोरी गए गहनों की कीमत 15 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने दुकान मालिक की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


14 जनवरी को खोली थी दुकान, लग गई चपत
अमित कुमार कुशवाहा व गंगाराम कुशवाहा ने 14 जनवरी को ही दुकान का उद्घाटन किया था। अभी वह लोग दुकानदारी जमा भी नहीं पाए थे, कि इससे पहले चोरों ने दोनों को चपत लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता और दरोगा की हुई नोकझोंक
व्यापार मंडल अध्यक्ष रीतिराम कुशवाहा ने हल्का के दरोगा नीरज सिंह से कहा कि सरेआम थाने के निकट चोरियां हो रही है और उनका खुलासा नहीं हो रहा है। यहां की पुलिस निष्क्रिय हो गई है। रीतिराम कुशवाहा अपनी बात समाप्त नहीं कर पाए, तभी दरोगा कड़ी आवाज में बोले पुलिस क्या करे, दुकानदारों को चौकीदार रखना चाहिए। इस पर रीतिराम कुशवाह बोले पुलिस की भी जिम्मेदारी है, रात में गश्त करे और निगरानी रखे। हल्के के दरोगा नीरज सिंह बोले पुलिस सभी की दुकानों व घरों में नही बैठ सकती। रीतिराम फिर बोले ड्यूटी नही कर सकते, तो चले जाओ। दोनों लोगों में 20 मिनट तक नोंक-झोक होती रही।

जाम लगाने की दी चेतावनी, सकते में आई पुलिस
रीतिराम कुशवाह बोले पुलिस नही सुनेगी, तो अभी चक्का जाम करते हैं। मामला गर्म होता देख प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद ने दरोगा नीरज सिंह को मौके से हटाकर थाने भेज दिया और रीतिराम कुशवाह से बोले एक सप्ताह में चोरी का खुलासा होगा और चोर जेल जाएंगे।

दुकान के सामने खड़ा रहा ट्रक, फिर भी हो गई चोरी
अमित कुमार कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि काफी समय से दुकान के सामने एक चालक अपना ट्रक खड़ा कर देता है। कई बार उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना और चोरी हो गई। रात में दुकान के सामने ट्रक खड़ा रहा और ट्रक में एक युवक भी सोया। फिर भी दुकान में चोरी हो गई। यदि ट्रक न खड़ा होता, तो चोरी नहीं होती। पुलिस ने ट्रक मालिक व उसके बेटे को हिरासत में लिया है, दोनों से पूछताछ हो रही है।


तहरीर के आधार पर सराफा की दुकान में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, थानाध्यक्ष को एक सप्ताह के अंदर चोरों का सुराग लगाकर घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट भी लिए हैं।
दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed