फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नर्सिंग कॉलेज की छात्रा का फांसी पर लटका मिला शव

नर्सिंग कॉलेज की छात्रा का फांसी पर लटका मिला शव

Fri, 01 Feb 2019 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंग कॉलेज की छात्रा का फांसी पर लटका मिला शव
नर्सिंग कॉलेज की छात्रा का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन

शाहजहांपुर। नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की शुक्रवार सुबह साउथ सिटी स्थित मकान में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चौक कोतवाली पुलिस ने उसका शव फंदे से उतारा। सीओ सिटी ब्रह्मपाल सिंह व इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। मायके वालों ने किसी तरह का अभी तक आरोप नहीं लगाया है। पुलिस पति से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
हरदोई के थाना पचदेवरा निवासी ललित मोहन मिश्रा की बेटी 23 वर्षीय क्षमा उर्फ किश्मा की शादी दो वर्ष पहले पचदेवरा के ही अंकित शुक्ला उर्फ अंशू के साथ हुई थी। उसके दस माह की एक बेटी शिक्षा है, जो गांव में परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती है। क्षमा शुक्ला ने सितंबर माह में नाइटेंगिल फ्लोरेंस कॉलेज में एएनएम का कोर्स करने के लिए प्रवेश लिया था। इसलिए वह पति के साथ कांट रोड स्थित साउथ सिटी में जेठ अतुल शुक्ला उर्फ सरोज के मकान में तीसरी मंजिल पर रहने लगी थीं। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह वह नसिँग कॉलेज जाने के लिए तैयार हुई, इधर पति आठ बजे घर से यह कहकर निकल गए कि उन्हें मिस्त्री के पास बाइक बनवानी हैं। बताते हैं कि 8:31 बजे अंकित ने पत्नी क्षमा के मोबाइल पर कॉल की और कुछ देर बात करने के बाद कॉल काट दी। इसके बाद जब वह करीब 10:30 बजे घर पहुंचे तो पत्नी का शव पंखे से फंदे पर लटका था। गले में धोती से फंदा कसा हुआ था और वह नर्सिंग कॉलेज की ड्रेस में थी। जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले भी आ गए। सूचना मिलते ही सीओ सिटी, चौक कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी, अजीजगंज चौकी इंचार्ज प्रदीप सहरावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी कर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के चचिया ससुर डॉक्टर केके शुक्ला घटना को आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि मायके वाले मौत को लेकर अभी चुप हैं।
विज्ञापन


साउथ सिटी में अंशू शुक्ला की पत्नी क्षमा शुक्ला ने धोती से गले में फंदा कसकर पंखे से लटकर कर जान दे दी। क्षमा नाइटेंगिल फ्लोरेंस कॉलेज में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। मृतका के पिता की ओर से सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा गया है। पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरा गया है। आत्महत्या की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार तिवारी, इंस्पेक्टर चौक कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed