फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रक-स्कार्पियो में टक्कर, दो गंभीर

ट्रक-स्कार्पियो में टक्कर, दो गंभीर

Sat, 12 Jan 2019 06:09 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 12 Jan 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
ट्रक-स्कार्पियो में टक्कर, दो गंभीर
पुवायां(शाहजहांपुर)। एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत साइड में जाकर स्कार्पियो में टक्कर मार दी। जिससे स्कार्पियो सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव नत्थापुर मोड़ निवासी मगन शर्मा अपने एक साथी के साथ स्कार्पियो से पुवायां की ओर आ रहे थे। गांव करनापुर में पुवायां की ओर से जा रहे एक ट्रक के चालक ने उनकी गाड़ी में सामने से टक्कर मार दी। जिससे स्कार्पियों सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को शाहजहांपुर के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों वाहन कब्जे में ले लिए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक फिसलने से सिपाही घायल
पुवायां। पुवायां कोतवाली में तैनात सिपाही उत्तम कुमार शनिवार 10 बजे बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में गया था। दोपहर बाद वह पुवायां बंडा मार्ग पर गांव सबलापुर के पास बाइक फिसल जाने से घायल हो गया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर ले गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed