फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुरानी रंजिश में युवक के गोली मारी,भर्ती

पुरानी रंजिश में युवक के गोली मारी,भर्ती

Sat, 30 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक के गोली मारी,भर्ती
पुरानी रंजिश में युवक के गोली मारी
विज्ञापन


खेत से लौटने के दौरान उसे रोक कर लाठी डंडों से पीटा,
विरोध पर गोली चलाई, रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार

अल्हागंज। खेत से लौट रहे युवक को हमलावरों ने रास्ते में रोक लिया और लाठी डंडों से पीट दिया। विरोध करने पर उन्होंने युवक पर फायर कर दिया। गोली उसके हाथ में लगी जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्र के गांव नौसारा निवासी विनय पुत्र तुलसीराम की विपक्षियों से पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार शाम विनय खेत से घर वापस साइकिल से जा रहा था। तभी रास्ते में विपक्षी मौजीराम,अमित कुमार पुत्रगण रामपाल और धर्मपाल पुत्र सुखलाल ने उसे घेर लिया और डंडों से उसकी पिटाई की। आरोप है कि धर्मपाल ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके हाथ में लगी तो वह वही पर गिर पड़ा। मौका पाकर हमलावर फरार हो गए। आसपास के खेतो में काम कर रहे लोगों ने उसके घर पर सूचना दी तो कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे गए और घायल विनय को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की तहरीर पर पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर धर्मपाल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि नामजद हमलावरों में से धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed