फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रक ने बस सवार का भेजा उड़ाया

ट्रक ने बस सवार का भेजा उड़ाया

Thu, 14 Sep 2017 07:59 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बस सवार का भेजा उड़ाया
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव महमदापुर अजमाबाद निवासी 52 वर्षीय जुगुल किशोर मिश्र की कांट-जलालाबाद रोड पर अकर्रा रसूलपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रोडवेज बस में खिड़की से सिर बाहर निकाल कर सफर कर रहे थे कि इसी दौरान सामने से आ रहा ट्रक उनका सिर रगड़ता चला गया, जिससे उनका भेजा उड़ गया। घटना के बाद से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जुगुल किशोर तीन दिन बाद इलाहाबाद से लौट रहे थे। रात में रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह गांव पहुंचने के लिए बस स्टैंड से रोडवेज बस में सवार हुए। यात्रा के दौरान वह सिर खिड़की के बाहर निकाले थे। तड़के लगभग पांच बजे बस कांट-जलालाबाद रोड पर अकर्रा रसूलपुर और गीतापुरम् कॉलोनी के बीच पहुंची, तभी जलालाबाद की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सामने से बस को ओवरटेक करते हुए निकला, तभी जुगुल किशोर का सिर ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उनका भेजा उड़ गया। बस में सवार यात्री सहम गए। महिलाओं और बच्चों में खून देखकर चीख- पुकार मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। खून से लथपथ जुगुल किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले मोबाइल के जरिये घरवालों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार को लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने रोडवेज बस चालक इकबाल की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed