फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   60 million of Smack Two smugglers arrested

60 लाख की स्मैक के  साथ दो तस्कर पकड़े

Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
60 million of Smack Two smugglers arrested
60 लाख की स्मैक के  साथ दो तस्कर पकड़े - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
 कटरा पुलिस ने शनिवार की देर रात छह सौ ग्राम स्मैक के साथ दो अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों के पास से एक टाटा सूमो गाड़ी, दो चाकू और 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के सभागार में हुई प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि अपराधियों की धड़पकड़ और अपराध रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी चेकिंग के कड़े दिशा निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बीती रात करीब 11 बजे कटरा थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ कटरा-सियुरा मार्ग पर भमौरा चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी जैतीपुर की तरफ से तेज रफ्तार टाटा सूमो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। इशारा करके गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी चालक ने रफ्तार तेज कर दी। पुलिस टीम ने पीछा करके घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। नायब तहसीलदार राजेश्वर सिंह की उपस्थिति में गाड़ी और दोनों व्यक्तियों की तलाश ली गई। गाड़ी से छह ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी में बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम रफत खां पुत्र असलम खां निवासी मोहल्ला आतिशबाजान, थाना कटरा और नन्हें खां पुत्र बुद्दन खां निवासी गांव पढेरा थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली बताया। दोनों ने बताया कि वह नेपाल बॉर्डर के आसपास के क्षेत्रों से स्मैक संबंधी कच्चा माल लाकर उससे स्मैक तैयार करते थे। तैयार माल की सप्लाई दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के क्षेत्रों में करते हैं। इनके द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed