फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वोट डालने को लेकर विवाद, मारपीट, फायरिंग में महिला समेत तीन घायल

वोट डालने को लेकर विवाद, मारपीट, फायरिंग में महिला समेत तीन घायल

Mon, 29 Apr 2019 08:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
तिलहर/जैतीपुर(शाहजहांपुर)। थाना जैतीपुर के गांव गोरा बकैनिया में सोमवार सुबह करीब नौ बजे वोटिंग के दौरान दो पक्षों में विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। महिला ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना के पीछे एक दिन पुराना मारपीट का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों ओर से मामले की मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों के दहशत में आ जाने के चलते वहां मतदान कार्य भी काफी धीमी गति से हुआ। एक हजार वोटर वाले गांव में दोपहर 12 बजे तक मात्र 257 वोट ही पड़ सके थे।
विज्ञापन

गांव गोरा बकैनिया निवासी 40 वर्षीय सुशीला पत्नी बालकराम ने बताया कि उसकी सास जगदेवी को कम दिखाई देता है। इसलिए सास को वोट डलवाने के लिए देवरानी रेखा गई थी। जहां नरेंद्र सिंह पुत्र कुबेर व उनका पुत्र पिंकू उर्फ शूरवीर, चाचा साधु व नरेंद्र का भाई मंगल सिंह आ गए। आरोप है कि उन लोगों ने कहा कि जहां हम कहें, वहां वोट डालना। उसने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया। वोट पड़ जाने के बाद मतदान केंद्र के बाहर सौ मीटर की दूरी पर दोनों पक्ष के लोग इकठ्ठा हो गए। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। सुशीला का आरोप है कि इसके बाद नरेंद्र सिंह ने अपने परिवार के लोगों के साथ घर में घुसकर हमला बोल दिया। बीच बचाव में उसका भतीजा अजीत घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट करने के साथ फायर भी किया, जिसमें सुशीला के दाहिने हाथ में छर्रे लग गए। वहीं इस घटना में नरेंद्र के बेटे शूरवीर का सिर फट गया और उसके जांघ में भी घाव हो गया। शूरवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे शिवसरन, सुरजीत, छेदा, धर्मपाल, अजीत एक राय होकर दुकान में घुस आए और उसके पिता नरेंद्र को पीटने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान से कुछ रुपये भी लूट लिए। जब वह बचाव करने आया, तो उसे भी लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत भी पहुंच गए और दोनों पक्षों से घटना की जानकारी कर थानाध्यक्ष को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


आपस में कहासुनी होने पर एक दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सोमवार को वोटिंग के दौरान दोनों में पक्षों में मारपीट हो गई। महिला हाथ में गोली लगने की बात बता रही है, लेकिन गोली नहीं चली और न ही किसी के लगी है। दोनों ओर से मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल सिंह रावत, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed