फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नशीला इंजेक्शन लगाकर युवक की लूट ली बाइक

नशीला इंजेक्शन लगाकर युवक की लूट ली बाइक

Mon, 29 Apr 2019 06:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
नशीला इंजेक्शन लगाकर युवक की लूट ली बाइक
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठे दो युवकों ने बाइक चालक को नशीला इंजेक्शन लगा दिया, कुछ देर बाद बेहोशी छाने पर दोनों ने उससे उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया। उसे अर्ध बेहोशी की हालत में सड़क किनारे घसीटकर डाल गए। उधर से गुजरे एक राहगीर ने उसके रिश्तेदार को जानकारी दी, तब परिजनों को पता लगा। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

जैतीपुर थाना क्षेत्र गांव खेड़ा-बझेड़ा निवासी धर्मवीर पुत्र राजाराम शनिवार सुबह बाइक से किसी काम से तिलहर तहसील जा रहा था। जब वह तहसील के लिए तिलहर-जैतीपुर रोड पर गांव खैरपुर के पास पहुंचा, तभी उसे दो युवक मिले। उन लोगों ने धर्मवीर से तिलहर तक छोड़ देने को कहा। तिलहर पहुंचने पर उसने दोनों को बाइक से उतार दिया और अपने काम से तहसील चला गया। शाम करीब पांच बजे वह तहसील से काम निपटाकर गांव को वापस चला, तो रास्ते में वही दोनों युवक फिर मिल गए। वह दोनों इस बार खैरपुर तक छोड़ देने की बात कहते हुए उसकी बाइक पर बैठ लिए। कुछ दूर चलने के बाद दोनों युवकों में से एक ने पीछे से उसके इंजेक्शन लगा दिया। कुछ दूर चलने पर उसे नींद लगने लगी। इस पर पीछे बैठे युवकों ने बाइक रुकवा ली। तब एक युवक ने उसकी बाइक खुद चलाने को कहकर लेनी चाही। उसने विरोध किया, तभी बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और बाइक व मोबाइल छीन लिए। बदमाशों ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ दिया। अर्धबेहोशी की हालत में उसे घसीटकर डालने के बाद बदमाश बाइक लेकर भाग गए। किसी तरह सूचना पर देर शाम पड़ोसी गांव से रिश्तेदार पहुंचा। बेहोश ग्रामीण को उठा कर ले जाने के बाद इलाज कराया। उसके होश में आने के बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं थानाध्यक्ष विद्युत गोयल ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।उनका कहना है कि यदि तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed