फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किशोरी को अगवा कर खेत पर बने कमरे में किया दुष्कर्म

किशोरी को अगवा कर खेत पर बने कमरे में किया दुष्कर्म

Sun, 09 Sep 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर खेत पर बने कमरे में किया दुष्कर्म
किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

0 घर से सोते समय उठा ले गए थे दो युवक
0 पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट,आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात 15 वर्षीय किशोरी को गांव के ही दो युवक घर से उठा ले गए और खेत में बने एक मकान में ले जाकर आरोपी ने किशोरी से दुराचार किया। किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी मां के साथ सो रही थी। रात करीब 12 बजे गांव के ही शोभित और सोनू उसके घर घुस आए और उसे जबरिया उठाकर गांव के बाहर खेत में बने रामऔतार के मकान में ले गए। शोभित ने उसे धमकी देते हुए दुराचार किया, जबकि सोनू घर के बाहर रखवाली करता रहा। शोभित के चुंगल से छूटने के बाद उसने शोर मचाया तो आरोपी ने कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसने घर पहुंचकर मां को घटना की जानकारी दी। शनिवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने धारा 363, 376, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

-----------------
किशोरी के बयान से उलझ रही घटना की गुत्थी
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तो कर दी लेकिन किशोरी का बयान किसी के गले नहीं उतर रहा है। किशोरी का कहना है कि रात में मां के साथ सो रही थी और दोनों लोग उसे जबरन ले गए। लेकिन किशोरी ने उस समय शोर मचाना जरूरी नहीं समझा। यदि उसी वक्त शोर मचाती तो आरोपी पहले ही पकड़ जाते। कोतवाली इंचार्ज का कहना है कि घटना की अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
पंचायत करने आए थे, पहुंच गए हवालात
नाबालिग से दुराचार के मामले में कुछ लोग थाने आकर पंचायत की बात करने लगे और पुलिस से कहा कि दोनों पक्षों में राजीनामा हो जाएगा। पुलिस ने आरोपी के पक्ष में आए लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए हवालात में डाल दिया। बाद में माफी मांगने और भविष्य में इस तरह के मामलों में नेतागिरी नहीं करने का वायदा करने पर लोगों को हवालात से छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed