{"_id":"5b65f5764f1c1ba61f8b6e6c","slug":"51533408630-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को खरीदकर ले जा रहे महिला समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की को खरीदकर ले जा रहे महिला समेत पांच गिरफ्तार
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की को खरीदकर ले जा रहे महिला समेत पांच गिरफ्तार
हुलासनगरा रेलवे फाटक के पास पुलिस ने कार में से दबोचा
फोटो-26
मीरानपुर कटरा।
घर बसाने को लड़की खरीदकर ले जा रहे कार सवार पुलिस के हत्थे चढ़े गए। पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस ने बताया कि जिला मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर के गांव सिकरेड़ा निवासी विजेंद्र अविवाहित है। उसके गांव में थाना रोजा के गांव वाहदपुर का राकेश ठेकेदारी करता था। उसने राकेश से अपनी शादी कराने की बात रखी। तब विजेंद्र अपने रिश्तेदार मेरठ के थाना सरधना निवासी रामपाल व परिवार की महिला चंद्रकली, राकेश व कार चालक मेरठ के मनोज कुमार को लेकर राकेश के बताए पते पर पहुंच गए। वहां राकेश के भाई श्यामाचरन, हरदोई के राजेंद्र व लखनऊ की गुड्डी नाम की महिला ने उन्नाव के थाना बिहार के गांव कोटपर की रहने वाली 16 वर्षीय एक लड़की को पचास हजार में बेच दिया। पुलिस के अनुसार उस लड़की को खरीदकर मेरठ ले जा रहे विजेंद्र, मनोज, रामपाल, चंद्रकली और राकेश को हुलास नगरा फाटक के पास पकड़ लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। लड़की को मेडिकल को भेजा है।