फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   one lac duped from businessmen by showing fake necklace

नकली हार गिरवी रखकर दवा व्यापारी से एक लाख हड़पे

Wed, 04 Jul 2018 12:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Wed, 04 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
one lac duped from businessmen by showing fake necklace
यूपी पुलिस
बेटी की शादी की बात कहकर एक जालसाज ने दवा व्यापारी को नकली सोने का हार गिरवी रख दिया और व्यापारी से एक लाख रुपये लेकर चला गया। सदर पुलिस ने मामले की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार दवा व्यापारी हैं। पंद्रह दिन पहले व्यापारी के पास एक गरीब सा दिखने वाला व्यक्ति आया और उसने सोने का हार दिखाते हुए गिरवी रख लेने का अनुरोध किया। उसने बताया कि बेटी की शादी के खर्च को उसे रुपये चाहिए। वह कई सराफा दुकानदारों के पास गया लेकिन उन लोगों ने हार को गिरवी नहीं रखा और कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टरका दिया। वह उसकी दीनहीन बातों को सुनकर पसीज गए और 250 ग्राम वजन के हार को गिरवी रखते हुए उसे एक लाख रुपये दे दिए। रविवार को उन्होंने हार एक सराफा व्यापारी के यहां चेक कराया तो पता चला कि हार नकली है, तब उन्हें एहसास हुआ कि उसे एक लाख रुपये की चपत लग गई है। पीड़ित ने मंगलवार को सदर थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed