फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   56 हजार रुपये की मछली लूटने का आरोप

56 हजार रुपये की मछली लूटने का आरोप

Sat, 27 Jan 2018 11:08 AM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
56 हजार रुपये की मछली लूटने का आरोप
56 हजार रुपये की मछली लूटने का आरोप
विज्ञापन


पीड़ित ने डीएम को पत्र देकर की मामले की शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसरकोठी निवासी अशोक कुमार कश्यप ने उटहा गांव के कुछ लोगों पर 56 हजार रुपये कीमत की मछली लूटने का आरोप लगाया है। तहरीर दिए जाने के चार दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने डीएम को पत्र देकर मामले की शिकायत की है।

डीएम को दिए गए पत्र में बताया कि उसका गर्रा नदी में ककरा खुर्द से गांव उटहा तक मछली शिकार का ठेका आनंदपुरम कॉलोनी निवासी कुंवर बहादुर के नाम से 31 मार्च 2017 से 31 मार्च 2018 तक है। उसने गांव उटहा के पास गर्रा नदी में कुंडा में लकड़ी डलवाई थी। उसमें उसने 21 जनवरी को 56 हजार कीमत की चार क्विंटल मछली पकड़वाई थी। गांव के ही कुछ लोगों ने शाम 5:30 बजे अपने दस साथियों के साथ मिलकर उसकी मछली लूट लीं। मामले की तहरीर थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने अब तक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed