फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शराबी को पीटा, फिर घर में लगा दी आग

शराबी को पीटा, फिर घर में लगा दी आग

Mon, 22 Apr 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
शराबी को पीटा, फिर घर में लगा दी आग
निगोही (शाहजहांपुर)। गालियां सुनते-सुनते परेशान चाचा-भतीजे ने शनिवार रात शराबी की पिटाई लगा दी। आरोप है कि दोनों ने शराबी के घर में आग भी लगा दी। इससे उसके घर का सामान व बाइक जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल यूनिट ने आग पर काबू पाया। पिटाई से चोटिल शराबी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं मारपीट के आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिछौली निवासी उदयवीर शनिवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा और पास में ही रहने वाले बनवारी और उसके भतीजे सर्वेश को गालियां देनी शुरू कर दी। काफी देर बाद भी जब उसने गालियां देनी बंद नहीं कीं तो उन दोनों को गुस्सा आ गया और लाठी-डंडा लेकर उदयवीर को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी जब दोनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन लोगों ने उदयवीर के घर में आग लगा दी। इससे उसके घर में रखा घरेलू सामान और बाइक जल गई। सूचना पर जब तक दमकल यूनिट पहुंची, उदयवीर के घर का सामान जल चुका था। ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। बाद में चोटिल उदयवीर को सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों आरोपियों बनवारी और सर्वेश को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed