{"_id":"5caf84e2bdec2217210e7d4d","slug":"41555006690-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईयू दफ्तर पहुंची शमीका, वकील से ली सलाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एलआईयू दफ्तर पहुंची शमीका, वकील से ली सलाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। श्रीलंका से चलकर प्रेमी प्रदीप से शादी करने बंडा के गांव डभौरा पहुंची शमीका बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर में एलआईयू दफ्तर पहुंची और अपने यात्रा दस्तावेज प्रस्तुत किए। दोनों ने पुवायां में एक वकील से कोर्ट मैरिज के बारे में भी जानकारी ली और इसके बाद वह वापस बंडा लौट गई।
बतातें चलें कि श्रीलंका के कुरूनेशन के समा गौसारी वाटियाप्रज निवासी उपाली पदम कुमार की पुत्री शमीका की बंडा के गांव डभौरा सेवा निवासी रामस्वरूप के पुत्र प्रदीप से तीन वर्ष पहले फेसबुक पर जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच चैंटिग शुरू हुई तो कुछ ही दिन में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। शमीका और प्रदीप ने एक वर्ष तक एक दूसरे को खूब समझा। दोनों के परिवार वालों के शादी को तैयार हो जाने के बाद आठ अप्रैल को शमीका अपनी बहन अयोमा लकमानी और मां रजनी राजपक्षे के साथ कोलंबो से प्लेन से चेन्नई और वहां से लखनऊ आई। नौ अप्रैल को प्रदीप सभी को लखनऊ से घर ले आए थे।
शमीका ने मां और बहन के साथ अपने यात्रा दस्तावेज पुलिस को दिए थे। बृहस्पतिवार को वह प्रदीप के साथ एलआईयू दफ्तर पहुंची और कागजात देकर भारत आने का मकसद भी बताया। इसके बाद दोनों पुवायां आए और एक वकील से कोर्ट मैरिज के बारे में सलाह ली। वकील से वार्ता के बाद दोनों बंडा लौट गए। प्रदीप का कहना हैं कि 21 अप्रैल को वह और शमीका शादी करने वाले थे, लेकिन अब पक्का नहीं है कि शादी कब होगी। शादी करने के बाद वह लोग कोर्ट मैरिज भी करेंगे। शमीका के पिता का अभी भारत आना पक्का नहीं है। शमीका की मां का कहना है कि उसके पति आएंगे। एलआईयू दफ्तर में वीजा, पासपोर्ट आदि के कागजात दे दिए गए हैं। शमीका का वीजा 23 अप्रैल तक का है, वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है।
विज्ञापन
शमीका टूरिस्ट वीजा पर श्रीलंका से भारत आई है। उसने बृहस्पतिवार को कार्यालय आकर अपने कागजात प्रस्तुत किए। उसके पास टूरिस्ट वीजा है। शादी आदि के बारे में उसने कोई जानकारी नहीं दी।
राजेंद्र सिंह सलूजा, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू शाहजहांपुर