{"_id":"5a0f287c4f1c1b6a678bc55a","slug":"41510942844-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों के ताले तोड़कर एक लाख का माल साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों के ताले तोड़कर एक लाख का माल साफ
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-रामनगर कॉलोनी और जलालाबाद रोड पर वारदातें
चोरों ने बृहस्पतिवार रात जलालाबाद रोड और रामनगर कॉलोनी में दो दुकानों के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई। दोनों ही मामलों में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
नगर के मोहल्ला कहरान निवासी विकास गुप्ता की जलालाबाद रोड पर अशोक गुप्ता एंड संस नाम से टॉफी-बिस्किट की दुकान है। बृहस्पतिवार को चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर यहां से 40 हजार रुपये नकदी और करीब 50 हजार रुपये का सामान साफ कर दिया। इसी रात चोरों ने रामनगर कॉलोनी में गजेंद्र यादव की यादव बुक डिपो नाम से दुकान में हाथ साफ कर दिया। यहां से भी चोर नकदी और सामान समेत करीब 15 हजार रुपये का सामान ले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर दोनों दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। हालांकि, देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।