{"_id":"5952a5b34f1c1b82208b4715","slug":"32-firs-against-electricity-consumers","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
32 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकमुश्त समाधान योजना की अवधि बीतने के बाद पॉवर कारपोरेशन के अफसरों ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए मंगलवार को शहर के तमाम मोहल्लों में एक साथ चेकिंग कराई। इनमें 32 ऐसे उपभोक्ता पकड़े गए जो मीटर को बाईपास करके बिजली उपभोग करते पाए गए। इन सभी के विरुद्ध संबंधित थानों में विद्युत अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एक्सईएन (सिटी) विवेक पटेल ने बताया कि शहर में विभिन्न सब स्टेशनों से जुड़े इलाकों में 42 ऐसे उपभोक्ता चिन्हित किए गए, जिनकी मासिक रीडिंग 50 यूनिट से कम प्राप्त हो रही थी। उनके कनेक्शन चेक करने पर पता चला कि मीटर से पहले सर्विस केबिल में कट लगाकर गलत तरीके से बिजली जलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे नौ उपभोक्ताओं से 64 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया और जुर्माना नहीं देने वाले 32 उपभोक्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एक्सईएन पटेल के अनुसार 32 अन्य कनेक्शनों के मीटर में रीडिंग स्टोर पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं से डबल चार्ज लिया जाएगा।