फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तीन बार तलाक बोला, फिर निकाल दिया घर से

तीन बार तलाक बोला, फिर निकाल दिया घर से

Fri, 01 Mar 2019 12:16 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
तीन बार तलाक बोला, फिर निकाल दिया घर से
शाहजहांपुर। एक महिला ने पति पर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार अपने बहनोई के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत एएसपी ग्रामीण से की है। एएसपी ग्रामीण ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला वाजिदखेल में शहजाद को ब्याही 35 वर्षीय सीमा ने एएसपी ग्रामीण को बताया कि उसके पति ने बुधवार शाम तीन बार तलाक-तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया। उसका मायका दिल्ली के सलेमपुर में है और उसकी शहजाद से शादी छह साल पहले हुुई थी। शादी से अब तक तो सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पति दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा। इस पर उसने मना कर दिया, तभी उसे बुधवार शाम घर से निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद उसने पांच साल के बेटे और तीन साल की बेटी के साथ रेलवे स्टेशन पर पूरी रात गुजारी। मोबाइल पर कॉल करके उसने अपने बहनोई को सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह पीड़िता बहनोई के साथ एएसपी से मिलने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। एएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में तो महिला ने तीन तलाक वाली बात नहीं बताई है, हां पति द्वारा घर से निकाले जाने की शिकायत की है। परिवार परामर्श केंद्र के जरिये काउंसलिंग कराई जाएगी। फिर भी बात नहंीं बनेगी तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed