{"_id":"5c4085b2bdec2273ab606018","slug":"31547732402-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के करंट से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन के करंट से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
शाहजहांपुर। मकान में लिंटर डालने के लिए डाली जा रही लोहे की सरिया पास से निकली बिजली लाइन से छू गई। इससे मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पैना खुर्द सुंदर नगर निवासी 26 वर्षीय कमल पांडेय उर्फ रिंकू बृहस्पतिवार सुबह शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी रमेश यादव के मकान निर्माण के दौरान बतौर मजदूर काम कर रहा था। सुबह लिंटर के लिए जाल बिछाया जा रहा था। रिंकू लिंटर के लिए सरिया लेकर जा रहा था। इसी बीच सरिया मकान के पास से निकली हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गई। इससे उसे करंट लग गया और झटके के साथ छत पर गिर गया। इस घटना से वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। तुरंत ही रिंकू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक रिंकू चार भाई थे। वह गोलू, सुमित और शोभित में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से पत्नी पूजा व मां नीरज के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पिता विनोद पांडेय का भी रो-रोकर बुरा हाल था। रिंकू की शादी पूजा से छह वर्ष पहले हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। वहीं सदर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनरेश यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगी।