फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पीड़ित शिक्षक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज लगाई गुहार

पीड़ित शिक्षक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज लगाई गुहार

Mon, 24 Dec 2018 07:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित शिक्षक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज लगाई गुहार
पीड़ित शिक्षक ने सीएम को पत्र भेज लगाई गुहार
विज्ञापन


मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। श्री जानकी महाराज इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच हुई मारपीट की घटना की रिपोर्ट पांच दिन बाद भी दर्ज नहीं हो सकी है। पीड़ित शिक्षक ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने की मांग की है। इस मामले में डीआईओएस और कॉलेज प्रबंधक शिकायत मिलने के बाद भी खामोश हैं।

मालूम हो कि बृहस्पतिवार को कॉलेज के प्रधानाचार्य ने क्लास रूम में शिक्षक देवकीनंदन को छात्रों के सामने डंडे से पीट दिया था। इस मामले में पीड़ित शिक्षक ने उसी दिन घटना की तहरीर पुलिस को दी लेकिन रिपोर्ट अब तक दर्ज नहीं हुई। प्रधानाचार्य के उत्पीड़न से आहत कॉलेज के सभी सात शिक्षकों ने प्रबंधक और डीआईओएस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी प्रधानाचार्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को पीड़ित शिक्षक ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने की मांग की है। इधर, थाना इंचार्ज का कहना है कि मामला शिक्षण संस्थान में शिक्षकों के विवाद का है। ऐसे में विभागीय अधिकारी और कॉलेज प्रबंध समिति को अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। यदि अधिकारी रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश करेंगे, तो रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed