फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, राहगीर के पैर में लगे छर्रे

दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, राहगीर के पैर में लगे छर्रे

Fri, 19 Oct 2018 06:48 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, राहगीर के पैर में लगे छर्रे
दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, राहगीर के पैर में लगे छर्रे
विज्ञापन

थाने पर दोनों पक्षों में सुलह समझौते के प्रयास जारी

अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। नगर के मोहल्ला मौजमपुर में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में हुई फायरिंग से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। फायरिंग में एक राहगीर के पैर में छर्रे लग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है जबकि कुछ लोग भागने में सफल रहे। थाने पर दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी हैं।

बताते हैं कि दो गुटों में काफी समय से तनातनी चली आ रही है। इससे पहले भी दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। शुक्रवार सुबह जब एक पक्ष के लोग बाजार जा रहे थे तभी दूसरे पक्ष ने उसे मौजमपुर पोस्ट ऑफिस के समीप घेर लिया। कहासुनी के बाद गाली गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई जिससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। इसी दौरान उधर से गुजर रहे एक राहगीर के पैर में गोलियों के कुछ छर्रे लग गए। सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत ले लिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर डटे हुए थे सुलह समझौते के प्रयास जारी हैं। किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed