फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   केंद्रीय राज्य मंत्री ने एसएसआई को लगाई लताड़

केंद्रीय राज्य मंत्री ने एसएसआई को लगाई लताड़

Thu, 21 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने एसएसआई को लगाई लताड़
केंद्रीय राज्य मंत्री ने एसएसआई को दी चेतावनी
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस की जमकर शिकायतें की। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों के नेताओं को कोतवाली में बैठाने, शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले पीड़ितों से दुर्व्यवहार करने और बिना सुविधा शुल्क लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। यह सुनते ही मंत्री ने कोतवाली के एसएसआई को तलब कर उन्हें जमकर फटकार लगाई और कार्यशैली में तत्काल सुधार न लाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

डिजिटल तकनीक से प्रधानमंत्री की किसानों से होने वाले संवाद कार्यक्रम में भाग लेने यहां पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री को भाजपा के नगर महामंत्री गौरव राघव के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोतवाली में तैनात एसएसआई वीरपाल तोमर मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि थाने आने वाले पीड़ितों से दुर्व्यवहार, विरोधी पार्टी के नेताओं व दलालों को संरक्षण देने वाले एसएसआई की कार्यशैली से प्रदेश सरकार की बदनामी हो रही है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें कई ऐसे सबूत दिखाए जिनमे उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी इसलिए कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि पीड़ित ने सुविधा शुल्क नहीं दिया। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से एसएसआई के तत्काल निलंबन की मांग की। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने एसएसआई को ब्लॉक परिसर में ही तलब कर उनकी जमकर क्लास ली और कहा कि तत्काल कार्यशैली सुधार लो अन्यथा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यहां बता दे कि तीन दिन पहले एक मामले में जिपं अध्यक्ष के प्रतिनिधि निखिल गुप्ता और हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव कोतवाली पहुंचे थे आरोप है कि एसएसआई ने इन दोनों से भी दुर्व्यवहार किया था जिसकी शिकायत एसपी के अलावा डीआईजी से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed