फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नहर के पानी के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या की खबर में साइड स्टोरी--

नहर के पानी के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या की खबर में साइड स्टोरी--

Thu, 12 Apr 2018 08:39 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
नहर के पानी के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या की खबर में साइड स्टोरी--
फोटो- 24, 29,30
विज्ञापन

घर में मचा था कोहराम, हर शख्स की नम थीं आंखे
मामूली से विवाद में ददऊ गांव के लोगों ने ले ली जान
अमर उजाला ब्यूरो
सेहरामऊ दक्षिणी।
नवादा गांव निवासी राजू वर्मा चार भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर पर बहन बबली हैं और भाइयों मेें प्रदीप, ओमवीर, अंशुल हैं। बड़ा होने के कारण पिता के साथ खेती-किसानी का काम राजू ही देखता था। उसकी हत्या के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मां मीना देवी को संभालना मुश्किल हो रहा था। जवान बेटे की मौत पर वह बार-बार बेहोश हो रहीं थीं। उनका कहना था कि सयानी हो रही बिटिया की शादी में अब हाथ कौन बटाएगा। कुछ ऐसा ही हाल बबली का भी हो रहा था। भाई खुद तो रोए जा रहे थे, लेकिन बहन और मां को समझाने की कोशिश कर रहे थे। राजू की मौत पर बिलख रहे परिवार के लोगों को देखकर गांव के लोगों की भी आंखें नम हो रहीं थीं। राजू की अभी शादी नहीं हुई थी। मीना रो-रोकर कह रही थी कि अब तेरे भाइयों को कौन सहारा देगा। वहीं लोगों का राजू की मौत पर यही कहना था कि नहर का पानी फसल की सिंचाई के लिए लेने पर इस तरह से हत्या करना जघन्य अपराध है। हालांकि पुलिस ने भी पीड़ित परिवार को पूरा भरोसा दिलाया कि हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सीने से लगकर पार निकल गई गोली
राजू के शव का पोस्टमार्टम डॉ. रंजीत दीक्षित व डॉ. ओपी गौतम के पैनल से कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि राजू को गोली सीने में बायीं तरफ लगी और बायीं तरफ पीछे से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed