फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मंदिर के पास शराब की दुकान को लेकर भड़के क्षेत्रवासी

मंदिर के पास शराब की दुकान को लेकर भड़के क्षेत्रवासी

Sat, 17 Feb 2018 08:12 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के पास शराब की दुकान को लेकर भड़के क्षेत्रवासी
मंदिर के पास शराब की दुकान को लेकर भड़के क्षेत्रवासी
विज्ञापन

शाहजहांपुर।
शहर के मोहल्ला अहमदपुर रेती चुंगी में एक स्कूल और मंदिर के पास शराब की दुकानें खोले जाने पर क्षेत्रवासियों का रोष भड़क उठा। उन्होंने राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट जाकर अपना विरोध दर्ज कराया। बाद में उनका शिष्टमंडल अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा यादव से मिला और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर जन भावनाओं के अनुरूप वहां से शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि रेती चुंगी के पास एक महिला ने अपनी दुकान में शराब का ठेका खुलवा दिया है। इस दुकान से महज 25 मीटर के फासले पर विद्यालय और मंदिर है। करीब डेढ़ दशक पहले इसी जगह शराब की दुकान चलाए जाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है। इसलिए वहां से शराब की दुकान नहीं हटाए जाने पर वहां धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर हिंदू वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष आकाश अगिभनहोत्री, जितिन तिवारी, चंद्रपाल, राज किशोरी, कमला देवी, विद्यावती, रामप्रसाद, जफर, उबैर, लौंगश्री, रामसरन, श्याम पाल, राजेश कुमार, रवींद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed