फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो माह बाद भी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

दो माह बाद भी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

Wed, 26 Jul 2017 05:14 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
दो माह बाद भी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस
शाहजहांपुर। जानलेवा हमले के आरोपियों की पहचान हो जाने के बाद भी चौक कोतवाली पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस आशय का एसपी केबी सिंह को पत्र देते हुए पीड़ित ने अपनी जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुंडालखेल निवासी आसिम अंसारी ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि दो मई की रात साढ़े नौ बजे लोहारो वाला चौराहे के पास कार सवार चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसे गोली मार दी थी। गोली उसके पैर में लगी थी। उस वक्त मामले की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई। उसने कार सवार गोली चलाने वालों की पहचान कर पुलिस को जानकारी भी दे दी, लेकिन पुलिस अभी तक उन लोगों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। घटना को दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उसे जान का खतरा बना हुआ है, वहीं आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed